UP LT Grade Hindi Mains Exam ke lie 50 sambhavit prashna

आज के इस लेख में UP LT Grade Hindi Mains Exam 2026 जो जुलाई, 2026 में आयोजित होने वाली है । उसमें आदिकाल और भक्तिकाल से पूछे जाने वाले संभावित 50 प्रश्नों को यहाँ समझने का प्रयास करेंगे । ये 50 प्रश्न अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन्हें सभी अभ्यर्थियों को अवश्य तैयार करना चाहिए ।

लेकिन सबसे पहले UP LT Grade Hindi Mains Exam 2026 के परीक्षा के पैटर्न को समझना आवश्यक है। तो चलिए सबसे पहले मेंस परीक्षा के पैटर्न को समझने का प्रयास करते हैं । मेंस परीक्षा का पैटर्न निम्नानुसार होगा :

खंड अ :  लघु उत्तरीय प्रश्न : कुल 10 प्रश्न : शब्द सीमा 125 : कुल अंक : 80 (प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का होगा)

खंड ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : कुल 10 प्रश्न : शब्द सीमा 200 : कुल अंक : 120 (प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा)

————————————————————————————–

कुल समय : 3 घंटे, कुल अंक : 200

नोट : 1. कुल 3250 शब्द तीन घंटे (180 मिनट) में लिखने हैं। प्रश्नों के सामने लिखे गए शब्द सीमा का ध्यान रखें । अर्थात् प्रति मिनट 18 शब्द लिखने हैं ।

कृपया उत्तर लिखते समय निम्नलिखित बातों का अनिवार्य रूप से विशेष ध्यान रखें :

  •  वर्तनीगत अशुद्धियाँ नहीं होनी चाहिए ।
  • व्याकरणगत अशुद्धियाँ नहीं होनी चाहिए ।
  • ज़्यादा काट-छाँट नहीं होना चाहिए।
  • उत्तर देते समय शब्द-सीमा का विशेष ध्यान रखें ।
  • मुख्य परीक्षा के सभी 20 प्रश्न (10 + 10) अनिवार्य होंगे ।

हिंदी साहित्य का इतिहास

हिंदी साहित्य का इतिहास शीर्षक से निम्नलिखित प्रश्न संभावित और महत्वपूर्ण हैं :

प्रश्न 1. आचार्य रामचन्द्र शुल्क के हिंदी साहित्य के इतिहास-ग्रंथ की विशेषताएं और उनकी कमियाँ बताइए।

प्रश्न 2. हिंदी साहित्य के इतिहास के कालविभाजन और नामकरण का आधार क्या है ?

प्रश्न 3.  आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के कालविभाजन की विशेषताएं बताएं ।

नोट : इसके अतिरिक्त हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा पर निबंध लिखने के लिए पूछा जा सकता है ।

हिंदी साहित्य का आदिकाल (वीरगाथाकाल)

हिंदी साहित्य का आदिकाल (वीरगाथाकाल) शीर्षक से निम्नलिखित प्रश्न संभावित और महत्वपूर्ण हैं :

प्रश्न 4. आदिकाल (वीरगाथाकाल) की राजनीतिक, धार्मिक, समाजिक साहित्यिक व सांस्कृतिक परिस्थितियों का विश्लेषण कीजिए ।

प्रश्न 5. सिद्ध साहित्य पर 200 शब्दों में निबंध लिखिए ।

प्रश्न 6. नाथ साहित्य पर 200 शब्दों में निबंध लिखिए ।

प्रश्न 7. नाथपंथी साहित्य या काव्य की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं ?

प्रश्न 8. सिद्ध साहित्य की विशेषताएं संक्षेप में बताइए । 

प्रश्न 9. जैन साहित्य पर 200 शब्दों में निबंध लिखिए। 

प्रश्न 10.  जैन साहित्य की विशेषताएं संक्षेप में बताइए । 

प्रश्न 11. आदिकालीन लौकिक साहित्य पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 12.  आदिकालीन गद्य साहित्य पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 13. अमिर खुसरो पर टिप्पणियाँ लिखिए ।

प्रश्न 14. पृथ्वीराजरासो की प्रामाणिकता पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 15. विद्यापति पर टिप्पणी लिखिए ।  

प्रश्न 16. आदिकालीन साहित्य या आदिकालीन वीरगाथा काव्य की प्रमुख विशेषताएं बताइए ।

प्रश्न 17. रासो शब्द की व्युत्पत्ति के संबंध में विभिन्न विद्वानों के मत का उल्लेख कीजिए ।

प्रश्न 18. अपभ्रंश साहित्य का हिंदी साहित्य पर क्या प्रभाव पड़ा।

प्रश्न 19.  आदिकालीन साहित्य की उपलबधियों पर टिप्पणी लिखिए ।

या आदिकालीन साहित्य का मूल्यांकन कीजिए ।

हिंदी साहित्य का भक्तिकाल

हिंदी साहित्य का भक्तिकाल शीर्षक से निम्नलिखित प्रश्न संभावित और महत्वपूर्ण हैं :

प्रश्न 20. भक्तिकाल के नामकरण से आप कहाँ तक सहमत हैं ? या भक्तिकाल के नामकरण प्रकाश डालिए ।  

प्रश्न 21.  भक्ति आंदोलन के उदय के संबंध में विभिन्न विद्वानों के मतों की समीक्षा कीजिए।

प्रश्न 22. भक्तिकाल की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, और साहित्यिक परिस्थितियों पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 23.  भक्तिकाल को हिंदी साहित्य का स्वर्णयुग क्यों कहा जाता है ? आप इससे कहाँ तक सहमत हैं ।  

प्रश्न 24. संत साहित्य पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 25. संत काव्य की प्रमुख विशेषताएं संक्षेप में लिखिए ।

प्रश्न 26.  सगुण और निर्गुण में क्या साम्य-वैषम्य है ?

प्रश्न 27.  संत कबीर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालिए ।

प्रश्न 28. संत कबीर की भाषा पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 29. कबीर का रहस्यवाद पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 30. कबीर की भक्ति-भावना पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 31. संत काव्य का महत्व प्रतिपादित कीजिए ।

प्रश्न 32. हिंदी प्रेमाख्यान काव्य या सूफीकाव्य पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 33. मलिक मुहम्मद जायसीकृत ‘पद्मावत’ पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 34. ‘पद्मावत’ के रुपक तत्व पर विचार कीजिए ।

प्रश्न 35. मलिक मुहम्मद जायसी के रहस्यवाद पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 36. सूफी काव्य की प्रमुख विशेषताएं कौन सी हैं ?

प्रश्न 37. सूफी काव्य का महत्व प्रतिपादित कीजिए।

प्रश्न 38. सिद्ध कीजिए कि तुलसीदास लोकनायक थे ।

प्रश्न 39. तुलसीदास के समन्वयवादी रूप पर विचार कीजिए।

या तुलसी का काव्य समन्वय की विराट चेष्टा है- इसे स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 40. तुलसीदास के समाज-दर्शन पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 41. तुलसीदास की दार्शनिक भावना को प्रतिपादित कीजिए।

प्रश्न 42. तुलसीदास की भक्ति-भावना पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 43. विद्यापति का व्यक्तित्व और कृतित्व पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 44. अष्टछाप पर 200 शब्दों में एक टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 45. सूरदास की भक्ति-भावना पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 46. सूरदास के वात्सल्य वर्णन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 47. सूरदास के भ्रमरगीत की क्या विशेषता है ?

प्रश्न 48. सूरदास की दर्शनिकता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 49. रसखान का व्यक्तित्व और कृतित्व पर टिप्पणी लिखिए ।

प्रश्न 50. भक्तिकालीन साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियाँ और विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।

अतः सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि हिंदी साहित्य के आदिकाल और भक्तिकाल से संभावित उपर्युक्त महत्वपूर्ण प्रश्नों का नोट्स तैयार करके उन्हें अनिवार्य रूप से तैयार कर लें । रीतिकाल और आधुनिक काल से संभावित महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची भी तैयार की जा रही है, जो बहुत जल्दी यहाँ पर उपलब्ध करवा दी जाएगी । परीक्षा में सफलता के लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं ।

error: Content is protected !!