अनुसंधान का अर्थ, स्वरूप और विशेषताएं | Anusandhan Ka Arth, Swarup Aur Visheshtaen
अनुसंधान’ के लिए अनेक पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता, जिनमें ‘अन्वेषण’ और ‘शोध’ प्रमुख हैं । अँग्रेजी में ‘रिसर्च’ शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसका अर्थ ‘अन्वेषण’ है । (अन्वेषण = खोजना, ढूँढ़ना) अनुसंधान क्या है ? वस्तुतः अनुसंधान की परिभाषा में यह अर्थ है कि जो संधान (संधान का अर्थ है दिशा) के लिए हो, जिसमें खोजना और प्रमाणित करना हो । ‘शोध’ शब्द का प्रयोग अब ‘रिसर्च’ के अर्थ में होने लगा है । जब किसी भी साहित्य या विज्ञान या समाज विज्ञान के सृजनात्मक स्वरूप का मूल्याँकन होता है और नई व्याख्या की जाती है तब उसे अनुसंधान कहा जाता है । डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी और डॉ. नगेंद्र ने अनुसंधान को परीक्षण या समीक्षण भी कहा है। डॉ नगेंद्र ने ‘अनुसंधान का स्वरूप’ शीर्षक के अंतर्गत अनुसंधान की परिभाषा करते हुए कहा है – “संधान का अर्थ है दिशा और अनु का अर्थ है पीछे । इस प्रकार अनुसंधान का अर्थ किसी लक्ष्य को सामने रखकर … Read more