लघु कथा क्या है | Laghu Katha Kya Hai
‘लघु कथा’ शब्द सम्भवतः अंग्रेजी के ‘शार्ट स्टोरी’ (Short Story) शब्द का अनुवाद है। वैसे ‘कहानी’ शब्द भी अंग्रेजी के ‘शार्ट स्टोरी’ के लिये ही प्रयुक्त होता है। ‘लघु कथा’ और ‘कहानी’ में तात्विक दृष्टि से कोई अंतर होता भी नहीं है। व्यावहारिक दृष्टि से ‘लघु कथा’ कहानी के छोटे रूप को अभिव्यक्त करती है। हमारे यहाँ लघुकथाओं की परंपरा बहुत पुरानी है। पुरानी लघु कथाएं वस्तुतः दृष्टांतों के रूप में विकसित हुई हैं। ऐसे दृष्टांत मुख्यतया नैतिक और धार्मिक क्षेत्रों में मिलते हैं। नैतिक दृष्टांतों को प्रकट करने वाली नैतिक लघु कथाएं सर्वत्र मिलती हैं, जैसे ‘पंचतंत्र’ की कथाएं, ‘महाभारत’, ‘बाइबिल’, ‘जातक’ आदि की कथाएं। इसी प्रकार धार्मिक दृष्टांतों के अंतर्गत भी लघु कथाओं के अनेक उदाहरण मिल सकते हैं। आधुनिक कहानी के संदर्भ में ‘लघु कथा’ का अपना स्वतंत्र महत्व एवं अस्तित्व है। प्रेमचंद व ‘प्रसाद’ से लेकर जैनेंद्र व ‘अज्ञेय’ तक इस धारा की एक समृद्ध परंपरा है। प्रेमचंद ने अपनी कहानी-कला के उत्कर्ष काल में लघु कथाओं के रूप में … Read more